Unified Mobile App for New-age Governance | UMANG App के बारे में जाने

0
1627
UMANG App

UMANG App:-

केंद्र सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं तक लोगों की आसान पहुंच के लिए UMANG (Unified Mobile App for New-age Governance) mobile App शुरू की है | इस की शुरुआत प्रधान मंत्री मोदी द्वारा नई दिल्ली में Cyberspace  पर वैश्विक सम्मेलन के पांचवें संस्करण में की गई थी | वर्तमान में, इस में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है |

इस UMANG App को , National e-Governance Division (NeGD) के सहयोग से Ministry of Electronics Information Technology (MeitY) द्वारा विकसित किया गया है | अधिसूचना के अनुसार, UMANG App सभी सरकारी सेवाओं तक आसानी से पहुंचने के लिए one-stop solution प्रदान करेगा | नागरिक इस App का उपयोग करके, एक नए गैस सिलेंडर की बुकिंग करने से लेकर postpaid बिलों का भुगतान करने तक की हर सेवा का लाभ उठा सकते हैं |

इच्छुक उम्मीदवार Google Play Store पर जाकर App डाउनलोड कर सकते हैं | यह एप्लिकेशन 97183-97183 पर एक missed call देकर या एक sms भेज कर भी डाउनलोड की जा सकती है | UMANG App, Android और iOS दोनों ही operating system में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है |

UMANG App डाउनलोड कैसे करें :-

  • App डाउनलोड करने के लिए Android उपभोक्ताओं को Google Play Store और iOS उपभोक्ताओं को Apple Store पर जाना होगा |
  • UMANG App search करें |
  • अब “INSTALL” बटन पर क्लिक करें |
  • App को फोन पर डाउनलोड और install किया जाएगा |
  • Installation के बाद, उपभोक्ता को mobile number का उपयोग करके UMANG App में पंजीकरण करना होगा |  हालांकि, यदि उम्मीदवार आधार संख्या के साथ पंजीकरण करना चाहता है, तो आधार में पंजीकृत उसी मोबाइल नंबर का ही उपयोग करना होगा |
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर की पुष्टि करने के बाद, आपसे आधार संख्या के लिए पूछा जाएगा | App के साथ आधार को जोड़ने से उपयोगकर्ता के लिए इसमें काम आसान हो जाता है क्योंकि यह स्वतः उपयोगकर्ता का विवरण प्राप्त करता है |
  • अगली बार App का उपयोग करने के लिए उम्मीदवार को अन्य App की तरह एक MPIN setup करना होगा |
  • यह App 97183-97183 पर एक missed call देकर या एक sms भेज कर भी डाउनलोड की जा सकती है |
  • उम्मीदवार App डाउनलोड करने के लिए UMANG की आधिकारिक वेबसाइट https://web.umang.gov.in/web/#/  पर भी जा सकते हैं |

इसके अलावा, जब भी उम्मीदवार अपना mobile number बदलना चाहें, तो वह अपने Aadhaar Number का उपयोग करके App में प्रवेश कर सकता है जो कि सबसे आसान तरीका है |

UMANG App की मुख्य सेवाएं :-

UMANG App पर निम्नलिखित सेवाएं / सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं | उपयोगकर्ता अंग्रेजी जो App की default language है के साथ 12 क्षेत्रीय भाषाओं में UMANG App का उपयोग कर सकते हैं |

  • PMKVY सेवाएं : यहां उपयोगकर्ता PMKVY के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं |
  • Soil Health Card Service :- यह सेवा कृषि के लिए जानकारी एकत्र करने में मदद करेगा जो कि उत्पादन में सुधार के लिए किसानों का अधिक सहायक होगा |
  • PMAY Service :- यहां उपयोगकर्ता प्रधान मंत्री आवास योजना योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
  • Crop Insurance Service :- यहाँ किसानों को उनकी फसल के लिए आने वाली प्राकृतिक आपदाओं, ओलों, सूखा और बाढ़ आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी |
  • ORS :- यहाँ पूरे देश के विभिन्न अस्पतालों के साथ जुड़ने के लिए Online Registration System (ORS) सेवा प्रदाता उपलब्ध होगी |
  • MoHUPA Service :- यहाँ आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की शहरी गरीबी, आवास और रोजगार कार्यक्रमों से संबंधित सभी उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी |
  • AICTE Service :- यहां उपयोगकर्ता एआईसीटीई से अनुमोदित संस्थानों और पाठ्यक्रमों को भी खोज सकते हैं |
  • NCERT Service :- यहां उपयोगकर्ता प्रदान किए गए सामग्री को class-wise और subject-wise देख सकते हैं |

इसके अलावा Digilocker, Aadhaar, Bharat Bill Payment, Pan Services, Rapid Assessment System सहित अन्य विभिन्न सेवाएं ऐप में मौजूद हैं | App में वर्तमान में 100 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं |

हालांकि, UMANG App में दिसंबर 2019 तक सरकार द्वारा 1200 से अधिक सेवाएं upload की जाएँगी | यह App स्वयं ही उपयोगकर्ता को हर service का उपयोग करने की अनुमति देगी | इसके अलावा, सरकार हर दिन सुबह 8 से रात के 8 बजे के बीच customer service प्रदान करने पर विचार कर रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here