MPIN क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें? MPIN मोबाइल बैंकिंग में कैसे काम करता है?

15
51702
MPIN क्या है ? इसे कैसे प्राप्त करें |

MPIN क्या है :-

MPIN का पूर्ण रूप “Mobile banking Personal Identification number” है | जब आप मोबाइल का उपयोग कर कोई Transaction करते है तो यह एक पासवर्ड के रूप में काम करता है | यह 4 अंकों (कुछ बैंकों में 6 अंक) का एक Secret Code होता है जो ATM पिन कोड के समान होता है |लेकिन यह ATM पिन से भिन्न है |

MPIN का प्रयोग केवल तब होता है जब आप Mobile के माध्यम से लेन देन करते हैं | यह ध्यान रखें, की यह एक Sensitive कोड है |आपको इसे संभाल कर रखना चाहिए | इसे कहीं भी लिखकर न रखें | बैंक अपने ग्राहकों को इस कोड को तब देते हैं जब वे Mobile Banking के लिए Register करते हैं | आप अपने MPIN को UPI ​​App और USSD बैंकिंग का उपयोग कर Set कर सकते हैं |

MPIN के लिए क्या आवश्यक है:- 

Banking Transaction को सुरक्षित रखने के लिए 2 तरह से Authentication किया जाता है | जैसे आपको अपने ATM और PIN का उपयोग करके ATM से पैसा मिलता है | ठीक उसी तरह जब आप Mobile का उपयोग करें तो यहाँ भी Authentication 2 तरह से होना चाहिए |

Mobile Banking में, पहला Authentication आपका Mobile Number होता है | यही कारण है कि आप केवल Registered Mobile Number के माध्यम से Mobile Banking कर सकते है |

दूसरा Authentication आपका MPIN होता है | केवल आप इसे जानते हैं और आप इसे याद रख सकते हैं | यह आपके Mobile Transaction को सुरक्षित बनाता है | यदि MPIN नहीं होगा तो कोई भी आपके Mobile का उपयोग कर Mobile Transaction कर सकता है |

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ATM PIN भी MPIN के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है | हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ATM PIN को expose नहीं चाहती इसलिए इन दोनों पिनों को अलग-2 रखा जायेगा | और दोनों सेवाएं स्वतंत्र कार्य करेंगी |

MPIN का इस्तेमाल किन Transactions के लिए किया जाता है:- 

Mobile Banking में MPIN एक बहुत ही महत्वपूर्ण कोड है | यह केवल अपने Mobile का उपयोग कर धन हस्तांतरण (Fund Transfer) के लिए आवश्यक है | यह निम्नलिखित Transaction mode में प्रयोग किया जाता है :-

  • Mobile App Banking
  • SMS banking
  • USSD banking
  • UPI apps
  • IMPS
  • IVR

MPIN का इस्तेमाल क्या है:-

MPIN एक तरह का Security Code है जो पूरे 4 अंकों का होता है, बहुत से बैंकों में यह 6 अंकों का भी होता है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल द्वारा किसी भी कार्य के लिए पैसों के ट्रांसजेक्शन कर सकते हैं | इसके लिए नागरिकों को मोबाइल बैंकिंग की सुविधा प्राप्त करनी होती है, जिसे नागरिक बैंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके या अपने मोबाइल पर USSD व UPI एप्प द्वारा भी इसे प्राप्त कर पाते | MPIN कोड जितना आवश्यक है उतना ही सेंसिटिव भी है, जिस तरह इसके उपयोग द्वारा आवेदकों को उनके बैंक खातों से पैसों के लेन-देन की सुविधा प्राप्त होती है उसी तरह इस कोड को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी उपयोगकर्ता की होनी आवश्यक है | क्योंकि बहुत बार यह देखने को मिलता है की किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपने कोड को शेयर करने से नागरिकों के बैंक खातों से गलत तरीकों से पैसे निकाल लिए जाते हैं, इस लिए यह सिक्योरिटी कोड बहुत ही आवश्यक होता है, जो आपके मोबाइल द्वारा आपके बैंक की लेंन-देन को सुरक्षित रखता है, परन्तु इसके लिए यह जरुरी है की नागरिक किसी को अपना MPIN ना बताये |

Mobile Transaction में MPIN की क्या आवश्यकता है:-

MPIN का उपयोग वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाता है | इस लेन-देन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा मोबाइल बैंकिंग को दोतरफा प्रमाणीकरण बना दिया गया है | यानी अब जिस किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल बैंकिंग की सुविधा है, उसे उसका इस्तेमाल करने के लिए Two-way-authentication के माध्यम से ही अपना ट्रांसजेक्शन करना होगा | यानि जिस तरह हम अपने ATM कार्ड व अपने ATM Pin द्वारा ही अपने खातों से पैसे निकाल सकते हैं, उसी तरह Online Banking Transaction के लिए भी सबसे पहले आवेदक के Registered mobile number का authentication किया जाता है | जो उनके बैंक खाते से attach होता है | जिसके बाद आवेदक का MPIN यानि कोड के माध्यम से ही सुरक्षित बैंकिंग लेन-देन संभव हो पाता है |

MPIN के लाभ:-

  • MPIN एक Security Code है, जो हर व्यक्ति के बैंकिंग ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाता है |
  • MPIN केवल 4 अंकों का कोड है, जिसे आवेदक अपने मोबाइल पर USSD व UPI App के माध्यम से अपनी सुविधानुसार खुद ही create कर सकते हैं |
  • नागरिकों के खाते से तब तक ट्रांजेक्शन संभव नहीं हो सकेगा, जब तक MPIN ना दर्ज किया जाए, इससे यदि किसी का मोबाइल गुम भी हो जाता है, तो उसके खाते से तब तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं ही सकेगी जब तक सही MPIN दर्ज ना किया गया हो |
  • आवेदक आसानी से अपने बैंक द्वारा भी अपने मोबाइल के माध्यम से MPIN प्राप्त कर सकेंगे |

MPIN कैसे प्राप्त करें :-

MPIN का उपयोग करने के लिए, आपको Mobile Banking के लिए registration करने की आवश्यकता है | जब आप Mobile Banking के लिए register करते हैं तब आपका बैंक आपको User ID के साथ MPIN देगा | आप खुद भी USSD बैंकिंग और UPI Apps का उपयोग कर इसे बना सकते हैं | UPI App का उपयोग MPIN प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत सरल है |आपको मात्र UPI App में Login करने की जरूरत है और आपको MPIN बनाने का विकल्प मिल जाएगा |

  • आवेदक दो तरह से MPIN प्राप्त कर सकते हैं |
  • पहला अपना मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करवाकर, जिसमे आपको बैंक द्वारा USER ID और MPIN प्रदान किया जाएगा |
  • दूसरा आप BHIM एप्प, USSD, UPI एप्प का इस्तेमाल करके भी आवेदक अपने आप MPIN खुद ही इसे बना सकेंगे |
  • जिसके बाद ही आवेदक अपने MPIN का उपयोग कर वित्तीय ट्रांसजेक्शन कर सकेंगे |

USSD द्वारा एमपिन जेनरेट करने की प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आवेदक को अपने मोबाइल नंबर पर *99 # dial करना होगा |
  • इसके बाद USSD सेवा शुरु होते ही आपको इसे बैंक से लिक करना होगा |
  • इसके लिए आपको अपने बैंक के IFSC कोड के शुरू के 4 नंबर और बैंक के नाम के तीन अक्षर टाइप करके send करना होगा |
  • अब अगले मेन्यू में 7 नंबर टाइप करके send करें |
  • अब MPIN जेनरेट करने के लिए 1 नंबर का चयन कर इसे send करें, इसके बाद आप अपनी सुविधा अनुसार अपने MPIN को लिखे और उसे सबमिट कर दें |
  • इसके बाद आपको दिए गए निर्देशों को पढ़कर 2 नंबर को टाइप करके भेजें इससे आप अपना MPIN बदल सकेंगे |
  • अब आपको पुराने MPIN को submit करके नए MPIN को दर्ज करके confirm के लिए दोबारा इसे दर्ज करके आपको submit कर देना होगा |
  • इस तरह आपके पहले वाला MPIN चेंज होकर आपका नया MPIN generate हो जाएगा |

FAQ

MPIN की full form क्या है ?

MPIN की full form –Mobile Banking Personal Identification Number है |

MPIN क्या है और इसका उपयोग कहाँ होता है?

MPIN एक तरह का सिक्योरिटी कोड है, जो चार अंकों का होता है, जिसका इस्तेमाल नागरिक अपने मोबाइल बैंकिंग द्वारा वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए कर सकते हैं |

नागरिक अपने मोबाइल पर एमपिन कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

नागरिक अपने मोबाइल पर USSD व UPI App द्वारा खुद अपना MPIN create करके या बैंक में रजिस्ट्रेशन करके भी MPIN प्राप्त कर सकते हैं |

MPIN का उपयोग कहाँ किया जा सकता हैं?

MPIN का उपयोग आवेदक मोबाइल बैंकिंग, UPI App, IVR, SMS Banking, IMPS, USSD Banking आदि के लिए कर सकते हैं |

MPIN के क्या लाभ है?

जैसा की हमने बताया की ये एक तरह का सिक्योरिटी कोड है जिसके माध्यम से आपकी ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन सुरक्षित रहती है, बिना MPIN के आप ट्रांससेशन नहीं कर सकते |

आवेदक नागरिक किस प्रकार अपना MPIN Generate कर सकते हैं ?

आवेदक नागरिक जो अपना MPIN Generate करना चाहते हैं वह ऊपर दी गई प्रक्रिया को पढ़कर इसे जेनरेट कर सकते हैं |

15 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here