MMID क्या है? यह क्यों आवश्यक है |

2
23926
MMID Mobile Money Identifier

MMID (Mobile Money Identifier) क्या है :-

Mobile Money Identifier  (MMID)एक बैंक ग्राहक की 7 अंकों की संख्या है | इस Number का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप IMPS पद्धति का उपयोग करके धन भेजने या प्राप्त करने की कोशिश करते हैं | हर बैंक खाते (Bank Account) का केवल एक Mobile Money Identifier होता है | यह MMID उस बैंक खाते (Bank Account) के लिए Unique होगा | मोबाइल नंबर के साथ-साथ, Mobile Money Identifier के द्वारा भी एक बैंक खाते (Bank Account) को पहचाना जा सकता है |

MMID क्यों आवश्यक है :-

आज हम NEFT और RTGS के माध्यम से बैंक खाता संख्या (Bank Account number) और IFSC उपयोग कर किसी भी खाते में Fund Transfer कर सकते हैं | लेकिन Fund Transfer के इन दो तरीकों में कुछ सीमाएं हैं | NEFT और RTGS 24 घंटे काम नहीं करता | इस समस्या को दूर करने के लिए IMPS तैयार किया गया था |

यह सोचा गया था कि एक Mobile Number एक से अधिक व्यक्तियों का नहीं हो सकता है | कोई भी दो व्यक्तियों का Mobile Number एक सामान नहीं हो सकता है | इसलिए, Mobile Number को एक व्यक्ति और उसके बैंक खाते (Bank Account) की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता | बैंक आम तौर पर अपने ग्राहकों के Mobile Number रखता है | जिससे बैंक खाता संख्या (Bank Account number) जाने बिना Fund Transfer करना संभव हो सका |

लेकिन, इसमें एक समस्या थी | एक Mobile Number कई खातों से जोड़ा जा सकता है | System को कैसे exact account number पता होगा | इसी समस्या के समाधान के लिए MMID की अवधारणा आई | एक MMID का उपयोग एक ही बैंक खाते द्वारा किया जा सकता है | आपके पास दो बैंक खातों के लिए एक समान MMID नहीं हो सकती है |

अब, जब हम एक मोबाइल नंबर और Mobile Money Identifier दोनों उपयोग करते हैं तो हम सटीक exact account number को जान पाते हैं | इस संयोजन ने IMPS को एक सफल मोबाइल बैंकिंग मंच (mobile banking platform) बना दिया है |UPI भी इस IMPS Platform पर आधारित है |

MMID कैसे प्राप्त करें :-

अब हम जानते हैं कि प्रत्येक खाते का एक Mobile Money Identifier होता है | लेकिन बैंक आपको Mobile Money Identifier के बारे में स्वयं नहीं बताती है | यह केवल तब दिया जायेगा जब आप Mobile Money Identifier के लिए पूछते हैं | आम तौर पर, यह mobile banking kit के साथ दिया जाता है | MPIN भी इस Kit का हिस्सा है | MMID और MPIN पाने के लिए आपको Mobile Banking को Activate करना होगा |

Mobile Banking के माध्यम से पैसा पाने (get money) के लिए आपको Mobile Money Identifier का पता होना चाहिए जबकि Mobile के माध्यम से Fund Transfer के लिए MPIN आवश्यक है | एक MMID पाने के लिए आपको Mobile Banking के लिए पंजीकृत होना चाहिए |

Mobile Banking के लिए Registration :-

  1. आप अपनी बैंक शाखा में जाकर Mobile Banking के लिए फार्म भर सकते हैं | आपको आपके Mobile या communication address पर Mobile Money Identifier और MPIN मिल जाएगा |
  2. आप ATM Bank जाकर भी Mobile Banking के लिए विकल्प चुन सकते हैं | पुष्टि के बाद, आपको MMID और MPIN के साथ एक SMS मिलता है |
  3. नए MMID को Generate करने के लिए आप बैंक की Mobile Application का भी उपयोग कर सकते हैं |
  4. नए MMID को Generate करने के लिए आप बैंक की internet banking सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

2 COMMENTS

  1. Bhim app,mmid,mpin mobile banking/cash rahit diseatal payment ki satik jankary Jo di gai he bahut uapyogi he.thoda or Ditail hoti to bater rahta.
    kiya bhim se LPG GAS ka payment kiya ja sakta he to ditail me de.bahut b.ahut dhnywad.
    GMAIL:-roopchandbarfa49@gmail.com(7869038210)

Leave a Reply to EnterHindi Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here