BHIM App का उपयोग करने के लिए आवश्यक बातें |

4
1701
BHIM app use karne ke liye aavashyak baaten

BHIM app use karne ke liye aavashyak baaten : 30 दिसम्बर 2016 (शुक्रवार) को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Mobile Payment App BHIM (Bharat Interface for Money) का शुभारंभ किया | इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है | BHIM App बैंकों द्वारा पेश की गई सभी UPI आधारित सेवाओं के लिए एक aggregator है | BHIM (Bharat Interface for Money) App Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar को समर्पित की गई है |

BHIM App के लिए क्या आवश्यक होगा :-

BHIM App का उपयोग करने के लिए आपको एक बेहतर Smartphone की जरूरत है | बेहतर का अर्थ BHIM App के प्रयोज्य के संदर्भ में है | आपको एक internet connection की भी जरूरत होगी | मोदीजी ने BHIM App के बारे में कहा है की इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है |पर अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नही है वर्तमान में आपको BHIM App को install करने और Use करने के लिए internet की आवश्यकता है | लेकिन हो सकता भविष्य में APP internet उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में USSD के साथ पूरी तरह से काम कर सकती हैं |लेकिन इस एक बिंदु पर अभी पर्याप्त स्पष्टता नहीं है |

मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई BHIM App के बारे में जाने | Bharat Interface for Money

BHIM App की कुछ मुख्य विशेषताएं :-

  • यह UPI और अन्य सभी Digital Transaction modes से आसान है |
  • यह बैंक खाता को access करने के लिए Mobile Number का उपयोग करता है जो उस खाते से जुड़ा होता है |
  • यह एक अकेली ऐसी App है जिससे आप किसी भी बैंक के खाते को जोड़ सकते हैं |
  • BHIM App के माध्यम से आप किसी भी दिन किसी भी समय बिना किसी अवरोध के पैसों का हस्तांतरण कर सकते हैं |
  • BHIM App के माध्यम से पैसों का हस्तांतरण करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है |

BHIM App को कैसे Set up करें :-

  1. Google Play Store से BHIM App को डाउनलोड करें |
  2. इस app को install होने में कई सेकंड से कुछ मिनट तक लग सकता है यह आपके internet connection पर निर्भर करता है |
  3. एक बार जब App install हो जाये तो इसे खोलें और भाषा का चयन करें| यह एक बहुत ही आसान User Interface है | यह आपको App का उद्देश्य बताएगा और कई बार आपको next बटन पर क्लिक करने के लिए पूछेगा |
  4. Application अब आपको अपने Server से एक संदेश भेजकर आपके फोन नंबर की पुष्टि करेगा |
  5. एक बार verification पूरा होने के बाद यह आपको चार अंकों का Passcode डालने को बोलेगा
  6. एक बार passocode सेट होने के बाद Application आपको अपने बैंक का चयन करने के लिए कहेगा | बैंक का चयन करने के बाद Application स्वचालित रूप से आपकी जानकारी आपके Phone number का उपयोग कर उठा लेता है | प्राथमिक बैंक खाते के रूप में उस बैंक खाते का चयन करें जिसका इस्तेमाल आप सभी लेन-देन के लिए करेंगे |
  7. Application तीन विकल्पों को प्रदर्शित करता है – send, request और scan/pay | लेनदेन केवल सत्यापित फोन नंबर के बीच हो सकता है |

BHIM App का उपयोग कैसे करें :-

Home Screen पर, Application पर 3 विकल्प हैं – Send money, request money और scan and pay |

Send Money : इस विकल्प का उपयोग करना बहुत आसान है | इस विकल्प पर जाएँ और जो व्यक्ति धन प्राप्त करने जा रहा है उसका Phone Number दर्ज करें | नंबर verify किया जाएगा और अगर एक UPI / BHIM Account इसी number से setup किया गया होगा तो Application नंबर को स्वीकार कर लेगा और आपको अगले स्क्रीन पर ले जाएगा |जहां आप पैसे डाल कर इसे भेज सकते हैं |

अगर आपके पास कोई नंबर या UPI ID नहीं है तो आप भी बैंक खाता (Bank Account) + IFSC Code का उपयोग कर पैसा भेज सकते हैं |

Request Money : इस विकल्प पर जाएँ और उस व्यक्ति का Phone Number दर्ज करें जिससे पैसे लेने हैं | एक बार सत्यापन होने के बाद आप पैसे का अनुरोध कर सकते हैं |

Scan & Pay : तीसरा विकल्प, Scan & Pay हैं | उपयोगकर्ता QR Code का उपयोग कर धन हस्तांतरण कर सकते हैं |एक two dimensional black and white barcode जो एक Smartphone या Tablet से Decode किया जा सकता है |प्रत्येक Phone Number को एक QR Code सौंपा जाता है जिस तक Home Screen पर Profile के तहत पहुँचा जा सकता है |

Application  हर User के लिए एक QR उत्पन्न करता है जिसे साझा किया जा सकता है या print और paste किया जा सकता है | भुगतान करने के लिए OR Code मालिक बस इसे Scan कर भुगतान कर सकते हैं |

4 COMMENTS

  1. Sir mere bhim app me hum pahle aapne papa ka account add kiye the khud se Jo bank of baroda ka tha phir hum change account me jakar account change kardiye Jo sbi ka thaa phir papa ka account niche box me aagaya aur hum usko removed kar diye sir dono account me ek hi mobile no thaa usse KO paresani to nahi hogi na

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here