Authorized MP Online Kiosk की सूची कैसे पता करें

0
6850

MP Online Authorized Kiosk:-

MP Online Limited, ई-शासन के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पहल है जो ऑनलाइन मोड के माध्यम से विभिन्न विभागों की सरकारी सेवाएं सीधे लोगों को प्रदान करता है | मध्य प्रदेश सरकार ये सरकारी सेवाएं अपने 28,000 अधिकृत कियोस्क / कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से 350 तहसीलों के सभी 51 जिलों के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है |

लोग MP Online Limited, की आधिकारिक वेबसाइट http://mponline.gov.in/portal/ पर इंदौर, भोपाल, जबलपुर जैसे विभिन्न प्रमुख शहरों के साथ साथ अपने पास के क्षेत्रों के कियोस्कों का पता लगाने के लिए MP Online Authorized कियोस्कों की सम्पूर्ण सूची देख सकते हैं |

MP Online Limited विभिन्न ई-सेवाएं प्रदान करता है जैसे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया, धार्मिक स्थानों के लिए चैरिटी, मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बिल भुगतान सुविधा, सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि |

यह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल है और इसे Tata Consultancy Services  (TCS) के सहयोग से शुरू किया गया है | MP Online Portal लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य में स्थित सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है | राज्य के नागरिक इन लाभों का लाभ उठा सकते हैं और mponline कियोस्क सूची में अपने पास के सेवा केंद्रों की जांच कर सकते हैं |

MP Online Authorized Kiosk की सूची:-

  • सर्वप्रथम आवेदकों को MP Online Limited, की आधिकारिक वेबसाइट http://mponline.gov.in/portal/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर, menu में “अधिकृत कियोस्क सूची” tab पर scroll कर “मध्य प्रदेश” अनुभाग पर क्लिक करना होगा |

  • उपरोक्त अनुभाग पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नई window open होगी यहाँ उम्मीदवारों को state/ राज्य (मध्य प्रदेश), division / संभाग और district / जिला का चयन करना होगा और फिर अगर आवेदक चाहें तो “अपने निकटतम कियोस्क के बारे में कोई विवरण टाइप कर सकते हैं” और फिर MP Online कियोस्क सूची खोलने के लिए “Search” बटन पर क्लिक कर सकते हैं |

  • अभ्यर्थी अब उपर्युक्त विवरण दर्ज करके पूरी सूची देख सकते हैं | सभी नागरिक इंदौर, भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, रीवा, चंबल, नर्मदपुरम और शाहडोल जैसे प्रमुख संभागों की कियोस्क सूची भी देख सकते हैं |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here